अदलहाट : बच्चो ने संपत्ति के साथ किया मां-बाप का बटवारा, एक ही दिन में दोनो की हुई मौत

बच्चो ने संपत्ति के साथ किया मां-बाप का भी बटवारा, एक ही दिन में दोनो की हुई मौत

मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के हाजीपुर ग्राम में वृद्ध माँ बाप को दो बेटों ने संपत्ति के साथ बांट लिया था। पिता बड़े बेटे के साथी तो मां छोटे बेटे के साथ महज करीब 300 मीटर दुर रहती थी।

लेकिन वृद्धावस्था में यह दूरी भी लंबी बनी रहती थी। कभी कभार दोनो का मिलना हो जाता था। रविवार को वृद्ध महिला की मौत हो गई।

उसका शव बड़े बेटे के घर लाया गया। पत्नी का शव देख पति ने भी कुछ ही देर बाद दम तोड़ दिया। दोनों की चिता एक साथ चुनार के रैपुरिया गंगा घाट पर सजी और दोनों एक साथ इस दुनिया से विदा होकर पंचतत्व में विलीन हो गए।

वृद्ध दंपति की मौत क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हैं।

क्षेत्र के हाजीपुर गांव में 85 वर्षीय नरायन गुप्ता अपने बड़े बेटे के साथ रहते थे। जबकि उनकी पत्नी 82 वर्षीय केवली देवी छोटे बेटे दिनेश गुप्ता के साथ रहती थी।

रविवार की दोपहर करीब तीन बजे महिला की मौत हो गई । उसके शव को बड़े बेटे के घर लाया गया। जहा महिला के पति नरायन गुप्ता रहते थे।

पत्नी के मौत की खबर सुनते ही वृद्ध गमगीन हो उठा। परिजन महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। परिवार में गम का माहौल था। गांव के लोग भी जुटने लगे थे।

Mirzapur Adalhat thana

इसी दौरान पत्नी की मौत से गमगीन वृद्ध की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन फानन में उन्हें चिकित्सक के पास ले जाया गया।

जहा परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वृद्ध के मौत की खबर मिलते ही लोग सन्न रह गए। महिला की अंतिम यात्रा को रोकते हुए दूसरी चिता भी सजाने का काम शुरू हो गया।

वृद्ध पति पत्नी करीब एक दशक से अलग अलग बेटों के साथ रह रहे थे। छोटा बेटा दिनेश गुप्ता गांव में ही रहकर मेहनत मजदूरी करता है, जबकि बड़ा बेटा नंदलाल मुंबई में आटो चलाता है। उसके बच्चे गांव में ही रहते हैं।

वृद्ध दंपति की शव यात्रा एक साथ निकाली गई। चुनार के रैपुरिया गंगा घाट पर उनका एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

छोटे बेटे ने अपने मां-बाप को मुखाग्नि दी। पति के मौत से पहले सुहागन मौत के आगोश में जाने वाली वृद्धा का श्रृंगार कर अंतिम संस्कार किया गया।

वृद्ध दंपति की एक ही दिन हुई मौत और एक साथ निकली शवयात्रा स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना है ।

की मौत के बाद एक घर से एक साथ दो अर्थी निकलने से गांव वासी काफी मर्माहत रहे।

Leave a Comment