दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों हेतु डॉ मनोज तिवारी को किया गया सम्मानित

विदित हो कि डॉ तिवारी विगत 23 वर्षों से दिव्यांगजनों के जागरूकता, शीघ्र पहचान, दिव्यांगता निवारण, शिक्षण, प्रशिक्षण व पुनर्वास कार्यक्रमों में अपनी सेवाएं प्रदान करतें आ रहे हैं।

Dr Manoj Tiwari was honored for his outstanding work in the field of disability

उनके द्वारा लिखित पुस्तक “दिव्यांगता: समग्र उपागम” दिव्यांगता के क्षेत्र में जागरूकता के लिए उल्लेखनीय रचना है। डॉ तिवारी दिव्यांगजनों के अधिकार तथा जनजागरूकता हेतु सतत् रूप से समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में लेख लिखते रहतें हैं।

पहल संस्था व्दारा दिव्यांगजनों को निशुल्क मनोवैज्ञानिक सेवाएं भी प्रदान की जाती है। पूर्व में भी कई संस्थाओं द्वारा डॉ तिवारी को दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यों करने हेतु सम्मानित किया जा चुका है।

इस अवसर पर सक्षम के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष डॉ कमलाकांत पांडेय, सक्षम काशी प्रांत के अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह व सचिव श्री घनश्याम पांडेय, भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ उत्तम ओझा, नई सुबह संस्था के अध्यक्ष डॉ अजय तिवारी अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

डॉ मुकेश श्रीवास्तव, मनीष सिंह, पवन कुशवाहा, संजय भगत, राजेश उपाध्याय, प्रिंस मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने डॉ तिवारी को बधाइयांँ दी।

भदोही से जुड़ी अन्य ख़बरें भी पढ़े.

इन्हें भी पढ़े ◼ भदोही : थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन फरियादियों की समस्याओं का किया गया त्वरित निस्तारण

इन्हें भी पढ़े ◼ भदोही : आधुनिक फायर फाइटिंग व पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लैस होगा भदोही का मार्ट

Leave a Comment