सोनभद्र न्यूज़ : अकीदत के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्यौहार

अकीदत के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्यौहार

  • ईदगाह पर हजारों लोगों ने अदा की नमाज
  • सुरक्षा व्यवस्था रहा चाक चौबंद एसपी ने जाना हाल

ईदगाहों में नमाज अदा करने का क्रम सुबह ईदगाह रावटसगंज नमाज मौलाना तौफीक अहमद द्वारा 715 से 7:30 बजे सुबह नमाज़ पढ़ाए गए।।

वही बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्माबलम्बियों ने नजदीकी मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की। जिसके बाद एक-दूसरे को गले लगाकर जश्न की बधाई दी।

सदर मुश्ताक खान के मुताबिक ईद का ये त्योहार कुर्बानी का त्योहार है। जो खुशी और शांति का अवसर है। इस दिन सभी लोग ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए इकट्ठे होते हैं।

परस्पर एक-दूसरे से मिलकर आपसी संबंधों को मजबूत करते हैं। त्योहार में लोग अपने परिवारों के साथ जश्न मनाते हैं। पुराने गिले-शिकवे को भुलाकर जिंदगी में आगे बढ़ते हैं।

उन्होंने बताया कि पैगंबर हजरत इब्राहिम से ही कुर्बानी देने की प्रथा शुरू हुई थी। अल्लाह ने एक बार पैगंबर इब्राहिम से कहा था कि ..

वह अपने प्यार और विश्वास को साबित करने के लिए सबसे प्यारी चीज का त्याग करें और इसलिए पैगंबर इब्राहिम ने अपने इकलौते बेटे की कुर्बानी देने का फैसला किया था।

वहीं मौजूद इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद छोटेलाल खरवार सपा जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने एक दूसरे को गले लगा कर बधाई देते हुए बताया कि ..

कहा जाता है कि जब पैगंबर इब्राहिम अपने बेटे को मारने वाले थे। उसी वक्त अल्लाह ने अपने दूत को भेजकर बेटे को एक बकरे से बदल दिया था। तभी से बकरा ईद अल्लाह में पैगंबर इब्राहिम के विश्वास को याद करने के लिए मनाई जाती है।

Sonbhadra News Eid-ul-Azha festival celebrated with devotion

इस मौके पर फरीद खान दानिश खान हिदायतुल्ला खान आशुतोष दुबे एडिशनल एसपी मुख्यालय कालू सिंह सीओ सिटी डॉक्टर चारू द्विवेदी थाना प्रभारी एलआईयू,इंटेलिजेंट व भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद रही।

Leave a Comment