मिर्ज़ापुर : 30 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस से मचा हड़कंप

मिर्ज़ापुर : 30 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस से मचा हड़कंप

मीरजापुर 20 जून 2024- शासन के निर्देश के क्रम में जन समस्याओ का अधिक से अधिक हो गुणवत्तापूर्ण सुनिश्चित कराने के लिये जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा प्रत्येक दिन पूर्वान्ह 10 बजे 12 बजे तक जनता दर्शन का आयोजन कर जन समस्याओ को सुना जा रहा है।

तत्क्रम में समस्याओ को सुनने के पश्चात सम्बन्धित अधिकारियों को मोबाइल पर प्रार्थना पत्रो को भेजकर ससमय व संतुष्टिपरक निस्तारण के निर्देश भी दिये गये हैं।

आई0जी0आर0एस0 तथा जनता दर्शन में प्राप्त शिकायत पत्रो के निस्तारण की स्थिति जिलाधिकारी द्वारा की गयी जिसके क्रम में समय से प्रार्थना पत्रो का निस्तारण न किये जाने पर जनपद के 30 अधिकारियो से कारण बताओ नोटिस जारी कर सभी प्रार्थना पत्रो का निसतरण करते हुये आख्या मांगी गयी।

Mirzapur Show cause notice to 30 officials causes uproar

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जनपद के दूर दराज से आने वाले फरियादियों के समस्याओ को गम्भीरता पूर्वक प्राथमिकता से संतुष्टिपरक निस्तारण किया जाए,

संतुष्टिपरक न होने अथवा डिफाल्टर होने की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध आगे से अग्रिम कार्यवाही भी की जायेगी।

Leave a Comment